Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गोमाता के दर्शन मात्र से सुख, आनन्द की होती है अनुभूति : भैया

बाप न्यूज | बाप नगरपालिका मुख्यालय पर संचालित ऋषि गोपाल गोशाला में गुरूवार को स्वर्गीय कन्हैयालाल भैया परिवार ने 500 गोवंश को लाफ़सी का भोजन...


बाप न्यूज | बाप नगरपालिका मुख्यालय पर संचालित ऋषि गोपाल गोशाला में गुरूवार को स्वर्गीय कन्हैयालाल भैया परिवार ने 500 गोवंश को लाफ़सी का भोजन करवाया। कमल किशोर भैया ने कहा कि गो माता के केवल प्रतिदिन दर्शन करने से आनन्द मिलता है। गाय एक तीर्थ है। हर घर में गाय रहे यह संकल्प करें। हम गो उत्पाद का उपयोग कर किसान, गो पालक को समृद्ध बना सकते है। हम भी स्वस्थ रहेंगे। आज विदेशी लोगों को गाय का महत्व समझ आ गया। वे गोबर से लिपी झोपडो में रहकर अपना स्वास्थ्य ठीक कर रहे है।

हमारी संस्कृति में गाय को मां माना। हमारे यहां जिस राजा के पास गाय अधिक होती उसे श्रेष्ठ मानते थे। भगवान कृष्ण ने स्वयं अपनी गायों को जंगलों में चराया है, इसलिए उन्हें गोपाल कहा जाता है। बाप गोशाला की अच्छी व्यवस्था को देख भैया परिवार ने संचालक मंडल को साधुवाद दिया। गोशाला परिवार ने अंग वस्त्र पहनाकर लाभार्थीयो का सम्मान किया। इस मौके पर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक चाण्डक, मनोज भैया, सत्यनारायन भैया, अध्यक्ष धूड़चंद कोठारी, मनोज लोहिया, कमल सिंह, हरिसिंह, हीरालाल लोहार, मोहन लाल, रमेश सेन, ओमप्रकाश लोहार, जसराज गादीया लोहार, बजरंग लाल, महेंद्र सिंह, लालसिंह, सुमित्रा, रानी, आत्माराम, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।