Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नहीं मिला पेट्रोल डीजल, लोग हुए परेशान

गुरूवार को भी बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, शुक्रवार से शुरू हो सकती है अनिश्चितकालिन हड़ताल बाप न्यूज |  राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोसिएशन के ...

गुरूवार को भी बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, शुक्रवार से शुरू हो सकती है अनिश्चितकालिन हड़ताल
बाप न्यूज | राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोसिएशन के आह्वान पर पर राज्य भर के पेट्रोल पंप संचालकों ने बुधवार से दो दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलन के तहत बुधवार और गुरूवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बाप कस्बे में दो आईओसी व एक एचपी का पंप है। इसी हड़ताल के तहत तीनों पंप बुधवार को सुबह 10 से 6 बजे बंद रहे। गुरूवार को भी बंद रहेंगे। स्थानीय पेट्रोल पंप संचालको ने बताया कि उनके ऐसोसिएशन ने यह कदम राज्य में ईंधन पर लगाये गए अधिक वैट के खिलाफ उठाया है। अगर इस मुद्दे पर कार्रवाही नहीं हुई तो 15 सितम्बर से अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू हो जायेगी। पेट्रोल पंपों पर दिन में सन्नाटा पसरा नजर आया। बंद होने की वजह से दिन में जो लोग पंप पर पहुंचे उन्हे पेट्रोल/डीजल नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई बाइक सवार वंहा पंप कार्मिक से मिन्नते करते दिखे, लेकिन उन्हे खाली ही लौटना पड़ा।