Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

थानाधिकारी हमीरसिंह ने संभाला कार्यभार

नव नियुक्त थानाधिकारी का स्वागत करने उमड़े लोग बाप न्यूज |  नव नियुक्त थानाधिकारी हमीरसिंह ने बाप थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। थानाधिक...

नव नियुक्त थानाधिकारी का स्वागत करने उमड़े लोग
बाप न्यूजनव नियुक्त थानाधिकारी हमीरसिंह ने बाप थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। थानाधिकारी सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय थाना स्टाफ से परिचय करने के साथ थाना क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए  रखना पहली प्राथमिकता रहेगी। नव नियुक्त थानाधिकारी सिंह का गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। पूर्व सरपंच किशनलाल पालीवाल, महेेंद्र खत्री, प्रेम पालीवाल, भाजयूमों मंडल बाप अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, पुष्करणा समाज बाप अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशुराम मेघवाल, मनोज पुरोहित, रामचंद्र पंवार सहित समता सैनिक दल तहसील शाखा बाप अध्यक्ष गणपत भाट, लालचंद लोहिया, लिखमाराम भील, हुकमाराम कड़ेला ने भी पुलिस थाना पहुंचकर थानाधिकारी का साफा व माला पहना अभिनंदन किया। भाट ने बताया कि थानाधिकारी को भारतीय संविधान की प्रस्तावना भेंट कर बहुमान भी किया गया।