Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नव सृजित बाप नगर पालिका में ईओ सहित अन्य कार्मिकों की हुई नियुक्ति

आगामी दिनों में नगर पालिका बाप का व्यवस्थित रूप से शुरू हो जायेगा काम काज फिलहाल सभी अधिकारी कर्मचारी का नपा का देखेंगे अतिरिक्त कार्यभार  ब...

आगामी दिनों में नगर पालिका बाप का व्यवस्थित रूप से शुरू हो जायेगा काम काज फिलहाल सभी अधिकारी कर्मचारी का नपा का देखेंगे अतिरिक्त कार्यभार 
बाप न्यूजनव सृजित बाप नगर पालिका में ईओ समेत अन्य कार्मिकों की नियुक्ति आदेश सरकार ने जारी कर दिये है। फिलहाल ये सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बाप नगर पालिका का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। ईओ के कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर पालिका का कामकाज व्यवस्थित तरीके से शुरू हो जाएगा। नगर पालिका के अस्तित्व में आते ही कस्बे के विकास को भी गति मिलेगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इस बजट में बाप ग्राम पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिया था। सरपंच, उप सरपंच व वार्डपंच ही क्रमश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद नव गठित नगर पालिका के रहेंगे।
नव गठित नपा बाप अध्यक्ष लीलादेवी पालीवाल
बाप नगर पालिका अध्यक्षा लीलादेवी जगदीश पालीवाल ने बताया कि कार्यालय उपनिदेशक (क्षे) स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर ने आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अनिल कुमार राजस्व अधिकारी द्वितीय नगर निगम जोधपुर उत्तर को अपने पद के कार्य के साथ साथ अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका बाप का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता नवीन चौधरी नगर पालिका फलोदी के साथ शुक्रवार को बाप नगर पालिका में, वरिष्ठ सहायक रवि ओझा नगर पालिका पोकरण के साथ गुरूवार व शुक्रवार को बाप नगर पालिका में, सहायक कर्मचारी नंदकिशोर नगर पालिका पोकरण के साथ सोमवार, मंगलवार व बुधवार को बाप नगर पालिका में तथा सहायक कर्मचारी नरेंद्र जाखड़ नगर पालिका पोकरण के साथ गुरूवार व शुक्रवार को बाप में कार्य करेंगे। इसके अलावा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सहायक राजस्व निरिक्षक पद पर अशोक शर्मा, कनिष्ठ सहायक पद पर उजाराम व भुपेश शर्मा, फायरमैन पद पर अशोक कुमार मीणा, सहायक कर्मचारी श्रवण विश्नोई को नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि आगामी एक दो दिन में ईओ का अतिरिक्त कार्यभार विश्नेाई संभाल लेंगे। इनके साथ ही अन्य कार्मिक भी अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।