Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जनसेवा को समर्पित जेके सुथार बने जिला अध्यक्ष

बाप न्यूज |  अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश ने फलोदी जिले के बैंगटी गांव निवासी जनसेवा को समर्पित सेवा निवृत अधिशाषी अभियंता जयक...

बाप न्यूजअखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश ने फलोदी जिले के बैंगटी गांव निवासी जनसेवा को समर्पित सेवा निवृत अधिशाषी अभियंता जयकृष्ण सुथार को फलोदी जिला अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश संगठन मंत्री लूणकरण जोपिंग ने नियुक्ति पत्र जारी कर सुथार को बधाई प्रेषित की। जयकृष्ण राजनीति में भी सक्रिय है तथा सामाजिक, जन सेवा के कार्यो के साथ कुशल प्रशासक भी है।
सुथार के मनोनयन के बाद उनके घर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। सुथार ने महासभा के उप प्रधान सूरजमल डोयल, प्रदेश अध्यक्ष संजय हर्षवाल, प्रदेश संगठन मंत्री जोपिंग का आभार प्रकट कर विश्वास दिलाया कि वे हर क्षेत्र में महासभा की साख बढाएंगे। फलोदी के वयोवृद्ध समाज सेवी मोहन लाल मोखा, मधुकर मोखा, अशोक कुमार, प्रिंसीपल मदन आसदेव,अशोक, राजेंद्र फलोदी, शिव शंकर लोहावट सहित बाप निवासी सुखदेव कुलरिया, नखतमल, हरचंद, भंवर लाल जोपिंग, दुर्गाराम, हीरालाल, सांगाराम सुथार, प्रेमराज कानासर, हरीश कानासर, भगवानदास करणी नगर, लालचंद शेखासर, अमरचंद, दिनेश कुमार, जसराज, खींयाराम माकड़, नथमल फलोदी, नारायण फलोदी, पूनम आसदेव, ज्ञानचंद डोयल लोर्डिया, पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, अखेराज खत्री, गिरधारी हुडा, ओमप्रकाश राठी ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।