Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

लगन से मिलती है सफलता : विधायक पब्बाराम बिश्नोई

विधायक पब्बाराम विश्नोई ने 10वीं बोर्ड में राजस्थान में 5वां स्थान प्राप्त करने वाली रेणुका सुथार बाप का किया अभिनन्दन बाप न्यूज | राजस्थान...

विधायक पब्बाराम विश्नोई ने 10वीं बोर्ड में राजस्थान में 5वां स्थान प्राप्त करने वाली रेणुका सुथार बाप का किया अभिनन्दन
बाप न्यूज |राजस्थान माध्यमिक शिक्षा की 10वीं बोर्ड में राजस्थान में 5 वें स्थान पर आने वाली बाप निवासी सुखदेव कुलरियां की पौत्री रेणुका प्रकाश सुथार का उसके घर जाकर फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई ने साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। विश्नोई ने कहा कि विद्यार्थी की राह में कोई चीज रुकावट नही डाल सकती, केवल उसकी पढ़ाई में रुचि, लगन होनी चाहिए। उसे निश्चित सफलता मिलती है।
साधारण परिवार की बेटी रेणुका सुथार ने 98.50 फीसदी अंक प्राप्त कर यह साबित किया है। विधायक ने रेणूका के उसके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब गांवों में बालिका शिक्षा का स्तर बहुत सुधरा है। राबाउमावि बाप का पढाई स्तर बहुत शानदार रहा। मुझे इसकी जानकारी बोर्ड रिजल्ट से अनुभव हुई। विद्यालय में स्टाफ की कमी होते हुए भी शानदार रिजल्ट के लिए विद्यालय स्टाफ को साधुवाद। विश्नोई ने उषा पुत्री गवरी शंकर सुथार का भी अभिनन्दन किया। उषा ने भी 92 फीसदी अंक प्राप्त किये है। विधायक शिक्षाविद मनसूख पालीवाल के निवास भी गए, जंहा उनके पुत्र सुरेश के राजस्थान पुलिस में एसआई पद पर चयन होने पर बधाई दी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

विधायक विश्नोई ने सुनी आमजन की समस्या
फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई बुधवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। विधायक ने खत्री समाज बाप अध्यक्ष स्व. दुर्गादास के निवास पहुंच उनके पुत्र जगदीश, मुरली, अनिल को ढाढस बंधा कर श्रद्धाजंलि दी। सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण रंगा के गो लोक सिधारने पर उनके परिजन चैनसुख व्यास, मदन मोहन रंगा, पुत्र पवन से मिलकर शोक जताते हुए रंगा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक विश्नोई ने आमजन के अभाव अभियोग सुनते हुए कहा कि राजस्थान सरकार रेवड़ियां बांट कर जनता को बेवकूफ बना रही है। मंहगाई राहत केम्प फेल है। भीड़ नही जुट रही। लोगों को इन केम्पो से विश्वास उठ गया है। पानी बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे है। कोई सुनने वाला नही। केम्प लगाकर पैसा खर्च किया जा रहा है।