Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

रेणूका को 98.50 फीसदी अंक, 10वीं में बाप ब्लॉक की टॉपर छात्रा

बाप न्यूज | शा बास बेटी शाबास ! आज 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में रेणूका सुथार के अंक देख उसके घर बधाई देने जाने वालों के मूंह से अनायास यह...

बाप न्यूज | शाबास बेटी शाबास ! आज 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में रेणूका सुथार के अंक देख उसके घर बधाई देने जाने वालों के मूंह से अनायास यही शब्द निकल रहे है। रेणूका ने बाप क्षेत्र में 10वीं बोर्ड में रिकॉर्ड 98.50 फीसदी अंक लाकर क्षेत्र में अपना परचम फहरा दिया है।
रेणुका सुथार - 98.50 
कस्बा निवासी रेणुका पुत्री प्रकाश सुथार स्थानीय राबाउमावि की नियमित छात्रा है। प्रकाश वेल्डिंग का काम करते हैं। मां साक्षर है। रेणुका के घर में खुशी का माहौल है। खुशी से चहकते हुए रेणुका ने भास्कर को बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। राबाउमावि बाप के प्रधानाचार्य पप्पुराम गोदारा ने बताया कि रेणुका ने विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। रेणुका के अलावा उषा सुथार पुत्री गौवरी शंकर सुथार को 91.67 प्रतिशत तथा नगीना पुत्री भीखें खां को 89.67 फीसदी अंक आए। कक्षा 10वीं में कुल 99 छात्राएं अध्ययनरत थी। 72 छात्राएं प्रथम श्रेणी तथा 27 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। विद्यालय में 21 छात्राएं गार्गी पुरस्कार के लिए सम्मानित होगी। आदर्श विद्या मंदिर बाप के प्रधानाचार्य भीखूलाल पालीवाल ने बताया कि उनके विद्यालय की छात्रा रक्षा पुत्री रमेश कुमार पालीवाल को 95.67 फीसदी तथा दीपक कुमावत को 93 फीसदी अंक प्राप्त किये। विद्यालय में खुशी का माहौल है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाम्बा ढाणी के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह सारण ने बताया कि दसवीं बोर्ड परीक्षा के छात्र आर्यन बिश्नोई ने 93.83 प्रतिशत, प्रियंका सियाग ने 91.33 प्रतिशत तथा ऐश्वर्या बिश्नोई ने 85.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। गार्गी पुरस्कार में भी 12 छात्राओं ने स्थान बनाया।
रक्षा पालीवाल पुत्री रमेश पालीवाल। 95.67

आर्यन विश्नोई 93.83 , जाम्बा की ढाणी

दीपक कुमावत, 93 फीसदी, आदर्श विद्या मंदिर बाप

उषा सुथार, 91.67 – राबाउमावि बाप


प्रियंका सियाग 91.33 – राउमावि जाम्बा की ढाणी