Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

क्षतिग्रस्त पशुखेळी की करवाई मरम्मत, गौवंश व वन्य जीव बुझा रहे प्यास

मरम्मत के बाद पशु खेळी में भरा गया पानी, पशुधन बुझा रहा अपनी प्यास

मरम्मत के बाद पशु खेळी में भरा गया पानी, पशुधन बुझा रहा अपनी प्यास
बाप न्यूज | गांवों में वर्षो पहले बनी पशु खेळिया जर्जर पड़ी है। इस कारण उसमें पानी नहीं ठहरता। गर्मी के दिनों में पानी की आस लिए पशुधन व वन्य जीव इन जर्जर पशु खेळियों पर मंडराते रहते है। शेखासर में जर्जर हाल पशु खेळियों की मरम्मत के लिए गौभक्त अब आगे आ रहे है। गौभक्त मुरलीधर लोहिया, देवीसिंह, सुरेंद्रसिंह ने गांव में टुटी हुई पुरानी पानी की खेली की मरम्मत करवाई है। साथ ही जल का कनेक्शन भी उसमें कर दिया। जिससे उसमें अब हरदम पानी भरा रहता है। इन्होने बताया कि गर्मी में गोवंश व वन्य जीव इसमें अपनी प्यास बुझा रहे है। इन्होने बताया कि इनका यह कार्य जारी रहेगा है। जर्जर पशु खेळियों को चिन्हित कर जन सहयोग से उसकी मरम्मत करवाने के साथ पानी भरवाने की व्यवस्था करेंगे। इन्होने अन्य लोगों से भी इसके लिए आगे आने का आह्वान किया है।