Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नशे की मनुहार व उसके सेवन से परहेज करे युवा, शिक्षित समाज ही देश का मान बढ़ाएगा : महन्त प्रतापपुरी

बाप न्यूज | तारातरा मठ के महंत प्रताप पुरी महाराज ने कहा कि नशा बहुत बुरी आदत है। समाज व परिवार के साथ नशे के प्रचलन से क्षेत्र का नाम भी ब...


बाप न्यूज | तारातरा मठ के महंत प्रताप पुरी महाराज ने कहा कि नशा बहुत बुरी आदत है। समाज व परिवार के साथ नशे के प्रचलन से क्षेत्र का नाम भी बदनाम होता है। मंहत प्रतापपुरी महाराज ने यह बात शादी समारोह में कही। महन्त ने छात्र नेता हीर सिंह शारीरिक शिक्षक पुत्र सूबेदार अर्जुन सिंह तंवर के शादी समारोह में शिरकत कर तंवर परिवार को आशीर्वाद दिया। प्रताप पूरी महाराज  ने कहा की समाज को शिक्षा की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षित समाज ही देश का मान बढ़ाएगा। उन्होने युवाओं से  नशे से परहेज करने की अपील की। युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। देश सुरक्षित हाथों में है। हमारी साख बढ़ी है। देश में सुख व शांति का माहौल है। प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। यह तीर्थ होगा। अब ताजमहल की बजाय विदेशी लोग प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान के दर्शन करेगे। अयोध्या महा तीर्थ बनने जा रहा है। उन्होने कहा कि  हमें अवसर मिलने पर अयोध्या अवश्य जाना चाहिए। गो सेवा सभी लोगो को रुचि लेकर सेवा करनी चाहिए। यह चलता फिरता तीर्थ है।
बालिका शिक्षा पर बोलते हुए महन्त ने कहा कि बेटी पढ़ी लिखी होगी तो उसके दोनो परिवार में समृद्धि आएगी। परिवार तरक्की करेगा। इस मौके पर नाथू सिंह, प्रयाग सिंह, सरपंच समंदर सिंह, छात्र नेता रविन्द्र सिंह, खींवसिंह बारू, एडवोकेट भाजपा नेता रतन सिंह धोलिया, दौलत सिंह, मदन सिंह राजमथाई, सांगसिंह, अमान सिंह खारा आदि मौजूद रहे।