बाप न्यूज | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का बाप कस्बे में भाजपा मंडल बाप के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल की अगुवाई में भव्...
प्रदेशाध्यक्ष जोशी
का बाप से निकलने के बाद कानसिंह की सिड्ड में भी पूर्व मंडल अध्यक्ष व जीएसएसएस कानसिंह
की सिड्ड अध्यक्ष मगसिंह भाटी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या
में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम
की भीड़ में सक्रिय हुए जेब कतरे, कई लोगों की काटी जेब
अभिनंदन समारेाह
की भीड़ में जेबकतरे भी सक्रिय रहे। बाप में इस तरह के कार्यक्रम में संभवत: पहली बार
आधा दर्जन से अधिक लोगों की जेबे काट 50 हजार से अधिक नकदी पार कर ली। भारतीय किसान
संघ संभाग अध्यक्ष नरेश व्यास, आेमप्रकाश चांडा फलोदी, विजय दवे, अल्प संख्यक मोर्चा
जिला अध्यक्ष यार मोहम्मद, मनीष बिस्सा सहित कई लोगों की जेब कट गई। संक्षिप्त समय
में इतने लोगों की जेब कटने से लोग भी सकते में आ गए। पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम
के दौरान बनाए गए विडियो के माध्यम से भीड़ में शामिल संदिग्धों की पहचान में जुटे गए
थे।