Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महिलाओ का सम्मान जरूरी : भारद्वाज

बाप न्यूज |  ग्राविस उपकेंद्र बाप मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 30 से अधिक ...

बाप न्यूज |  ग्राविस उपकेंद्र बाप मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 30 से अधिक महिलाओ ने भागीदारी निभाई। हेलपेज इन्टर्नेशनल परियोजना के सुपरवाइजर भुराराम पंवार ने बताया कि मुख्य वक्ता केंद्र प्रभारी श्रीकांत भारद्वाज ने समाज मे महिलाओ के सम्मान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घर को स्वर्ग बनाने का कार्य महिला करती है। बालिका को शिक्षित करने पर जोर देते हुए कहा कि पढ़ा लिखा परिवार ही तरक्की करता है। महिलाएं आत्मनिर्भर बने, नीडर होकर अपनी अभिव्यक्ति रखे।
समाज में महिलाओ के सम्मान के कार्यक्रम जरूरी है। सुपर वाइजर भुराराम पंवार ने मरुस्थल की रुमादेवी बाड़मेर, पर्यावरण प्रेमी अरुणाराय, शशि त्यागी ,कौशल्या, आदि महिलाओ के जीवन संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि बाड़मेर की हजारो महिलाओ को रोजगार दिलाकर विश्व मे अपनी पहचान बनाने वाली साधारण किसान परिवार की रूमा देवी से सीख लेनी चाहिए। इस दौरान इमतु, सुमित्रा, पनु, शारदा, पुष्पा,  कमला, जाली, गवरा, अमरजीत, पपु, बरजु, रूखमणी, रामचंदर पवार, मनीष बालोटिया, धापू आदि उपस्थित थे।