Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गणगौर की बालिकाओ ने मनाया हिन्दू नव वर्ष

भगवा पताकों से सजे मंदिर व मुख्य का बाज़ार बाप न्यूज |  बाप कस्बे में बुधवार को हरेक में भारतीय नव वर्ष का उत्साह देखा गया। विहिप व सहयोगी...

भगवा पताकों से सजे मंदिर व मुख्य का बाज़ार

बाप न्यूजबाप कस्बे में बुधवार को हरेक में भारतीय नव वर्ष का उत्साह देखा गया। विहिप व सहयोगी संगठनों ने कस्बे के मंदिरों सहित मुख्य बाजार चौक, मंदिर चौक को भगवा पताकाओं से सजा दिया। मंदिर, दुकानों व घरो के आगे रंगोली सजाकर नव वर्ष का स्वागत हुआ। कस्बे में इन दिनों गणगौर की धूम है।
गणगौर का व्रत करने वाली बालिकाओं ने केसरिया साफा व शुभर वेश पहन कर नव वर्ष का अभिनन्दन किया। संघ, बजरंगदल, भारत विकास परिषद, शिक्षक संघ राष्ट्रीय, सीमाजन कल्याण समिति, राम नवमी महोत्सव समिति, स्वदेशी जागरण मंच, किसान संघ सहित विभिन संघठनो ने नव वर्ष मनाया। इन संगठनों के कार्यकर्ता व आमजन एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।