Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

वरिष्ठ अधिवक्ता शर्मा का हुआ स्वागत

बाप न्यूज |  फलोदी जिला बनने पर आमजन के साथ अधिवक्ताओं में भी हर्ष की लहर है। बुधवार को न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता संस्थान बाप के का...

बाप न्यूज | फलोदी जिला बनने पर आमजन के साथ अधिवक्ताओं में भी हर्ष की लहर है। बुधवार को न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता संस्थान बाप के कार्यालय में वरिष्ठ अधिवक्ता मदन गोपाल शर्मा का साफा व माला पहना कर अभिनंदन किया गया। अधिवक्ता देवीसिंह भाटी अखाधना ने बताया कि फलोदी को जिला बनाने में जिस प्रकार से जनप्रतनिधियों व आमजन ने मुख्यमंत्री से मांगे की थी, उसी प्रकार हमारे साथी अधिवक्ता शर्मा ने भी फलोदी जिला बने इसके लिए प्रयास किए थे। साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा कानून पारित हाेने की भी सभी अधिवक्ताओं में खुशी है। इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष मदनसिंह भाटी, विजय तंवर, भंवरलाल सुथार, देवीसिंह भाटी, राजेंद्रसिंह भूटा, सिकन्दर मंगलिया, ओमप्रकाश विश्नोई, रवि कुमार पालीवाल, मोहम्मद रफीक, सुभाष विश्नोई, अशोक विश्नोई, पप्पुराम मेघवाल, नवीन शर्मा, दुलीचंद मेघवाल, मदन कुमावत, अरशद मंगलिया स्टाम्प वैंडर हीरालाल पालीवाल, ओमप्रकाश पालीवाल, जगदीश राजपुरोहित, दिलीप मांजू आदि मौजूद रहे।