Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

संविधान में प्रदत्त महिलाओं के अधिकारों पर की चर्चा

बाप न्यूज | राजकीय महाविद्यालय बाप में गुरूवार को अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। महिला प्रको...

बाप न्यूज | राजकीय महाविद्यालय बाप में गुरूवार को अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी दिव्या सिंह चारण ने छात्राओं को दहेज प्रथा कानून एवं महिला उत्पीड़न कानून के बारे में जानकारी दी। साथ ही अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास के बारे में भी अवगत करवाया।  सहायक आचार्य सुरेंद्र कुमार जांदू ने संविधान में प्रदत्त महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा करते हुए सरकार द्वारा छात्राओं के लिए चलाई जा रही स्कूटी योजना के बारे में बताया। डॉ. योगेश शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर बाेलते हुए राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यवाहक प्राचार्य कैलाश गढ़वाल ने छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के आयाम के बारे में बताया।