Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राष्ट्र की मजबूती के लिए हर नागरिक हो तैयार : पालीवाल

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | सीमाजन कल्याण समिति द्वारा इन दिनों भारत माता पूजन कार्यक्रम मनाए जा रहे है। कानासर शक्ति केंद्र सयोजक हेतराम बा...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | सीमाजन कल्याण समिति द्वारा इन दिनों भारत माता पूजन कार्यक्रम मनाए जा रहे है। कानासर शक्ति केंद्र सयोजक हेतराम बागानी ने बताया की मंगलवार को कानासर सीनियर, नेवा कानासर, रानेरी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुए। शिक्षाविद बाप खण्ड संघचालक मनसुख पालीवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि जब जब भी राष्ट्र का भाव घटा है, हमारा देश टूटा है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बर्मा, नेपाल, भूटान, श्रीलंका हमारे देश के ही अंग थे। देशवासियो में राष्ट्र के भाव की कमी हुई। हमारे देश के ये अंग अलग हो गये। हमारी सीमाएं सिकुड़ गई। हर भारतीय के मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम होना चाहिए। राष्ट्र मजबूत तभी होगा जब हम करोड़ो नागरिक इसकी हर प्रकार से चिंता करेगे।
जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने सीमाजन कल्याण समिति द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते कहा कि जिस देश की सीमाएं सुरक्षित नही होगी वह देश कभी चैन की नींद नही ले सकता। हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित है। हमारे जवान मुस्दतै है। अब दुश्मन आंख उठाकर नही देख सकता। सीमावर्ती क्षेत्र में हमे ओर सजग रहने की आवश्यकता है। हमारा देश पुनःअखंड हो यह मंत्र हर भारतीय के मन मे गूंजे। बालिका दिवस की शुभ कामना देते हुए खत्री ने कहा बेटियां धरती का उपहार है। बेटी शीतल छांव है। बेटी त्याग सिखाती है। बालिकाओ ने कई क्षेत्रों में परचम फहराया है। बेटी को बचाना, उसे पढ़ना हमारा दायित्व है। उन्होने जल बचाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने, अनावश्यक वाहन चलाने से परहेज की बात कही। इस मौके पर प्रिंसिपल महबूब खां, बाबूलाल पालीवाल कानासर, नारायण राम गोदारा नेवा कानासर, राजेश विश्नोई, श्याम लाल, उदय सिंह, कर्मवीर सिंह, पुष्पा, ओमप्रकाश सोनलपुरा, प्रियंका, शुभकरण, पन्नाराम शारीरिक शिक्षक, ओमप्रकाश गोदारा, ओम सैनी,  जीतेन्द्र, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, भारती जीनगर, राणाराम विश्नोई, भगीरथ राम बागाणी, दिनेश, सोहनराम आदि मौजूद रहे।