Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं करियर डे पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

बाप न्यूज |  बाप उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल में गुरूवार को स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं करियर डे का आयोजन किया गय...

बाप न्यूजबाप उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल में गुरूवार को स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं करियर डे का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान राजीव कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर व्याख्याता सुगनसिंह, दिनेश सारण, पृथ्वीराज, लक्ष्मणराम, वरिष्ठ अध्यापक दुर्गाराम सुथार, जगदीश कुमावत, मनीराम, फरसाराम, सहीराम, मालाराम, नारायण पालीवाल, निशा पालीवाल, श्रवण कुमार, अमित कुमार, प्रह्लाद रेवाड़, मुकेश कुमार, विकास, सुनील, विनीत प्रकाश, श्यामसुंदर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम मंच संचालन राजेन्द्र कुमार ने किया।

राजकीय महाविद्यालय बाप में भी राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। सहायक आचार्य कैलाश गढ़वाल ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके बताए गए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। डॉ. योगेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सहायक आचार्य सुरेंद्र कुमार जांदू ने विद्यार्थियों को राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नकल विरोधी कानून व रैगिंग के विरुद्ध कानून से संबंधित जानकारी दी।

चाखू व आस पास के गांवों के युवाओं ने स्वामी विवेकानंद को याद किया। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पंचारिया ने बताया की राष्ट्रीय युवा दिवस हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ - साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। मोती पंचारिया, उप सरपंच माणक सियाग, हीरालाल जान्दू, सम्मू महाराज, फुसा महाराज, भवानी पंचारिया, किशन पंचारिया, मांगीलाल लिम्बा, मनमोहन चिनिया बाबा का धौरा, पशुधन सहायक दिनेश मेघवाल, कुम्भाराम ई - मित्र संचालक, फुसाराम चिनिया, माणक लुणा, मुलतानाराम प्रजापत चाखू आदि उपस्थित रहे।