Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

संगठन की मजबूती मेंं शक्ति केंद्र अहम : महेंद्र पाल सिंह भाटी

सीमाजन कल्याण समिति फलोदी जिला का अभ्यास वर्ग सम्पन्न बाप न्यूज | सीमाजन कल्याण समिति फलोदी जिला का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को फलोदी स...


सीमाजन कल्याण समिति फलोदी जिला का अभ्यास वर्ग सम्पन्न
बाप न्यूज | सीमाजन कल्याण समिति फलोदी जिला का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को फलोदी स्थित हेडगेवार भवन में सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग के विभिन्न सत्रों में अधिकारियों का मार्गदर्शन हुआ। समापन सत्र में प्रांत अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह भाटी ने कहा कि किसी भी संगठन की नींव नीचे का कार्यकर्ता होता है। हमारे शक्ति केंद्र मजबूत होंगे तो हम मजबूत होंगे। गांवो में हमारा सूचना का तंत्र होना जरूरी है। हमें सजग रहना होगा। हम जिम्मेवार नागरिक होने के साथ एक ऐसे संगठन से जुड़े है, जो राष्ट्र हित मे सीमावर्ती क्षेत्र मे काम करता है। हमारे शक्ति केंद्र जग मंगाए ऐसे प्रयास निरन्तर करे। उन्होने सीमापार से नशे के कारोबार को बहुत बुरा बताया तथा कहा कि हमारे युवा को षड्यंत्र के तहत नशे की लत में फसाया जा रहा है। हमें सावचेत होकर युवाओ को सजग करना होगा। राष्ट्र विरोधी गतिविधियां देश में नहीं हो इसके लिए हमें आगे आना होगा। 
गुजरात, राजस्थान संगठन मंत्री नीमसिंह ने संगठन विस्तार के मंत्र बताते कहा कि हमारे एक वर्ष में चार प्रमुख कार्यक्रम स्थापना दिवस, रक्षाबंधन, शक्ति पूजन, भारत माता पूजन है। हमारे कार्यक्रम समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए है। हम सीमा के नजदीक बैठे है। सीमा चौकियों पर हम समय समय पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाये। हमारी बोल चाल की भाषा में भी हम संयम बरते। हमारी सनातन संस्कृति का मान बढ़े ऐसे कार्य हम करे। जिला संगठन मंत्री वासुदेव ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए प्रवास तय किये गए है। आगामी दिनों में 12 से 26 जनवरी तक महा विद्यालयों, सीनियर विद्यालयों में भारत माता पूजन कार्यक्रम किये जायेंगे। स्थापना दिवस पर रामनवमी को बड़ा तहसील मुख्यालय पर  कार्यक्रम होगा। अभ्यास वर्ग में बाप, पोकरण, फलोदी, नाचना तहसील के 30 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग में खेताराम लिलड़, विनोद पालीवाल,  अखेराज खत्री, नारायण सिंह, संतोष पालीवाल, अम्बालाल, हरीश व्यास, सुरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, मुलसिंह मोडरडी, रमेश चन्द्र, शैतान सिंह, महेंद्र सिंह नोख, ओमसिंह,  रूगनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।