Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 15वें दिन भी रहा जारी

बाप न्यूज |  कस्बा स्थित खसरा नं 1883 में अम्बेडकर भवन के लिए आवंटित भूमि को निरस्त कर डाॅ अम्बेडकर मेमोरियल सोसायटी बाप को आवंटन कराने की ...

बाप न्यूज | कस्बा स्थित खसरा नं 1883 में अम्बेडकर भवन के लिए आवंटित भूमि को निरस्त कर डाॅ अम्बेडकर मेमोरियल सोसायटी बाप को आवंटन कराने की मांग को लेकर मंगलवार को डाॅ अम्बेडकर मेमोरियल सोसायटी संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना 15वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। धरनार्थियों ने कहा कि मांगें पूरी नही होने पर होने पर दर्जनों दलित समुदाय के ग्रामीण व युवा 19 जनवरी को पैदल विरोध मार्च के लिए रवाना हो जायेंगे। पैदल विरोध मार्च बाप से जोधपुर कलेक्टर कार्यालय तक निकाला जाएगा। इसके बाद भी मांगे पुरी नही होने पर कांग्रेस का बहिष्कार कर कांग्रेस को बोट नही देने के लिए उपखण्ड क्षेत्र में अभियान चलायेंगे। धरने में संघर्ष समिति संयोजक भूराराम मेघवाल, अशोक कुमार मेघवाल फलोदी, जैसलाराम मेघवाल क.सिड्ड, प्रहलादराम मेघवाल, मांगीलाल पंवार महादेवपुरा, ज्ञानाराम पंवार, रेवंतराम तंवर, मांगीलाल तंवर, तोलाराम तंवर, भोजाराम तंवर, जेठाराम तंवर, रामेश्वर तंवर, कानासर, ओमप्रकाश इण्खिया, बालाराम इण्खिया, हिम्मताराम, हरदेवाराम मेघवाल, कृपासर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठै।