Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पीसीसी सदस्य व्यास का गाडना में हुआ स्वागत

बाप न्यूज़ | ग्राम पंचायत बड़ी सिड्ड के राजस्व गांव गाडना में गुरूवार को पीसीसी सदस्य कांग्रेस नेता महेश व्यास का स्वागत किया गया। व्यास पीस...


बाप न्यूज़ | ग्राम पंचायत बड़ी सिड्ड के राजस्व गांव गाडना में गुरूवार को पीसीसी सदस्य कांग्रेस नेता महेश व्यास का स्वागत किया गया। व्यास पीसीसी सदस्य बनने के बाद पहली बार गाडना गए थे। मेघवाल समाज के मुख्याओं एवं गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में व्यास का लालचंद लोहिया द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आत्माराम लोहिया ने व्यास को साफा एवं दीपाराम लोहिया ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर व्यास ने कहा की यह पद मुझे आप सबके प्रेम व स्नेह की बदौलत मिला है। मैं आपकी समस्याओं का समाधान, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का हर संभव पुरा प्रयास करूंगा। इस दौरान लालचंद लोहिया, सुखाराम लोहिया, ठेकेदार पुनाराम लोहिया, शिवलाल लोहिया, लाधुराम लोहिया, आछो दादी, लाछो देवी, सुन्दर देवी, कल्याण सिंह की सिड्ड सरपंच केशुराम मेघवाल, लिखमाराम चौधरी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उपखण्ड बाप सह-संयोजक गणपत भाट, युथ कांग्रेस देहात उपाध्यक्ष रामचंद्र पंवार, तिलोकचंद बारूपाल, फलोदी टेक्सी युनियन अध्यक्ष हरीप्रकाश व्यास, धर्मेन्द्र लोहिया सहित मेघवाल समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।