Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सरोवर पूजन एक श्रेष्ठ परम्परा, वर्षा जल संग्रह को महत्व दे ग्रामजन : थानवी

बाप न्यूज़ | आप संस्थान द्वारा प्रकृति को बचाने, वर्षा जल का सदुपयोग करने उसका महत्व आंकने के उद्देश्य से गावो में पेड़ पौधे लगाकर, वर्षा जल ...

बाप न्यूज़ | आप संस्थान द्वारा प्रकृति को बचाने, वर्षा जल का सदुपयोग करने उसका महत्व आंकने के उद्देश्य से गावो में पेड़ पौधे लगाकर, वर्षा जल को सहेज कर उसका उपयोग करने के मिशन के तहत गुरुवार को ग्राम टेकरा में सरोवर पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
मुख्य वक्ता ने ग्रामीण क्षेत्रो के परम्परागत जल स्रोत्र तालाब, कुएं, बावड़ियों की दशा सुधारने की महती आवश्यकता बताई। उन्होने कहा कि अगर हमने वर्षा जल का संग्रह नही किया तो आने वाले दिनों में पानी का भारी संकट आएगा। गांवों में परम्परागत जल स्रोत आमजन की अनदेखी के कारण अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहे है। तालाबो के आगोर सुरक्षित नही है। हमे आज इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। वर्षा जल संचय करने से भूमिगत जल स्तर बढ़ेगा। तालाबो की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। सरोवर पूजन एक श्रेष्ठ कार्य है, इससे ग्रामीणों का तालाबो के रखरखाव के प्रति भाव बढ़ेगा। इस दौरान एडवोकेट रतन सिंह धोलिया, गणपत सिंह,  जुगत सिंह करमसोत, चुनाराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।