Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

चित्ररेखा ने फहराया परचम, वाद विवाद प्रतियोगिता में राज्य में प्रथम

बाप न्यूज |  कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की छात्रा चित्ररेखा सोशल साइंस फेयर की वाद विवाद प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश मे...

बाप न्यूजकस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की छात्रा चित्ररेखा सोशल साइंस फेयर की वाद विवाद प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में प्रथम रही। कुछ दिनो पहले हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी चित्ररेखा ने परचम फहराया था। इस वजह से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चित्ररेखा ने ही जिले का प्रतिनिधित्व किया। वंहा भी उसने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराते हुए बाप कस्बा व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

बाप. छात्रा चित्ररेखा

प्रधानाचार्य राजीव कुमावत ने बताया कि राज्य स्तरीय सोशल साइंस फेयर की वाद विवाद  प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल हिंडोली (बूंदी) में आयोजित हुई थी। कुमावत ने बताया कि मॉडल स्कूल बाप में कार्यरत फिजिक्स व्याख्याता पृथ्वीराज की पुत्री चित्र रेखा ने "नई शिक्षा नीति 2020" के विपक्ष में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया जो कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। विद्यालय स्टाफ ने विजेता छात्रा को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

-----------------------