Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बालिकाओ में आत्मविश्वास व आत्म सम्मान महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण : भील

बाप न्यूज़ | ग्रामीण विकास विज्ञान समिति उप केंद्र कलरा ने ग्राम सिहड़ा के सोहन सिंह भोमिया स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओ को एक दिन की ट्रेन...

बाप न्यूज़ | ग्रामीण विकास विज्ञान समिति उप केंद्र कलरा ने ग्राम सिहड़ा के सोहन सिंह भोमिया स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओ को एक दिन की ट्रेनिंग दी।

संदर्भ व्यक्ति कमला भील ने बताया कि हेल्पेज इंडिया प्रोजेक्ट के तहत स्वयं सहायता समूह को समूह संचालन के तरीके बताये तथा थार में महिलाओ के विकास में योगदान विषय पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में बोलते कमला भील ने कहा कि थार की महिलाओ व बालिकाओ में नेतृत्व वर्धन की कमी है। थार की महिलाए व बालिकाएं कमजोर स्वास्थ्य के कारण सीमित साक्षरता के कारण अपने अधिकारों से वंचित रहती है। ग्रामीण परिवेश की बालिकाए पशुधन के पानी संचय व्यवस्था में अधिक समय देती हैं। जिसके कारण पढ़ाई से वंचित रहती।लेगिंग असमानता के कारण महिला भागीदारी सभी स्थानों पर कम रहती है। गावो के स्वयम सहायता समूह गरीब लोगों के लिए परिवर्तन का एक वाहन बन सकता है। महिलाओ व बालिकाओ में आत्मविश्वास व आत्मसम्मान होना बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान कवर, कमू कवर,सोनीदेवी, सुगनी देवी,अनिता कवर,संतोष कवर आदि उपस्थित थे।