Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निस्वार्थ सेवा करने से मिलती आत्म संतुष्टि : पालीवाल

श्री मरुधर वेलफेयर फाउडेंसन ने किया गो भक्तों का बहुमान बाप न्यूज़ | बाप कस्बे व आसपास क्षेत्र में फैली गायों में महामारी बीमारी लंपी के रोक...


श्री मरुधर वेलफेयर फाउडेंसन ने किया गो भक्तों का बहुमान
बाप न्यूज़ | बाप कस्बे व आसपास क्षेत्र में फैली गायों में महामारी बीमारी लंपी के रोकथाम व गो वंश को बचाने में निस्वार्थ सेवा करने वाले 25 लोगो का श्री मरुधर वेलफेयर फाउंडेसन बाप की तरफ से अभिनन्दन बाप स्थित ऋषि गोपाल गो शाला में हुआ। फाउडेंसन के फाउंडर सुरेश पालीवाल ने बताया की लंपी बीमारी में बाप के जवानों की टोली ने बहुत ही सराहनीय सेवा की, जिससे गोवंश को काफी निजात मिली।हमारी संस्था ने स्वराज अमृत महोत्सव के तहत स्वस्थ जन अभियान चलाकर स्वास्थ्य सेवा का बीड़ा भी उठाया। जिसका 5000 से अधिक लोगों ने फायदा उठाया।
इसी कड़ी में आज 25 गो सेवा करने वाले स्वयंसेवको को पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, शिक्षविद मनसुख पालीवाल, उप सरपंच गोपाल भट्टड, पूर्व उप सरपंच मोहन भैया, शिक्षाविद अशोक कुमावत, विहिप उपाध्यक्ष दिनेश सुथार, यूको बैंक मैनेजर सेठिया की उपस्थिति में सम्मानित किया। इस दौरान  उप प्रधान पालीवाल ने कहा कि निस्वार्थ सेवा करने वाले भगवान से कम नही होते। गो माता उन पर खूब आशीर्वाद बरसाएगी। सेवा करने वालो का बहुमान करने से उनको नई ऊर्जा मिलती है तथा अन्य लोग भी प्रेरणा लेते है।
सेवा की कोई सीमा नही होती। हमे ऐसे कार्यकर्ताओ का हौसला बढाना चाहिए। निःस्वार्थ सेवा करने से आत्म संतुष्टि मिलती है। गो पुत्र सेना के मुखिया सुशील कुमार हिन्दू का विशेष बहुमान किया गया। इस मौके पर योगेश, आयुष चारण, दामोदर, महेश जोशी, पवन तंवर, मनोज लोहिया, प्रेम पालीवाल,  मांगीलाल सेन, रत्न पेंटर, राणुलाल थानवी,  पनालाल, अशोक, रमेश, संगीदान, मनोज कुमावत, जगदीश, जितेंद्र बोहरा, कपिल सेन, विजय कुमावत, गो पुत्र रानुलाल कुमावत, अमृत लाल, गो पुत्र रवि पालीवाल, सुनील छतानी, वार्ड पंच सुरेश मुंधा,अखेराज खत्री, नवीन तंवर आदि मौजूद रहे।