Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विभाजन विभिष्का दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन, अखण्ड भारत का लिया संकल्प

बाप न्यूज़ | बाप कस्बे में सीमाजन कल्याण समिति द्वारा अखण्ड भारत दिवस पर विभाजन विभिष्का एक त्रासदी विषय गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में बोल...


बाप न्यूज़ | बाप कस्बे में सीमाजन कल्याण समिति द्वारा अखण्ड भारत दिवस पर विभाजन विभिष्का एक त्रासदी विषय गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में बोलते जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने कहा कि भारत वर्ष की सीमाएं बहुत विशाल थी। किसी समय में नेपाल, भूटान, सिक्किम, म्यांमार, अफगानिस्तान, लाहौर, बांग्लादेश, श्रीलंका, हमारे अंग थे। भारत की भूमि को हमने मातृ भूमि माना। यह हमारी संस्कृति में है कि प्रातः हम उठकर इसे प्रणाम करते है। हमें हजारो लोगो के बलिदान के बाद आजादी मिली। 14 अगस्त 1947 को देश का विभाजन हुआ उस त्रासदी का दंश हजारो परिवारो को सहना पड़ा। 14 अगस्त को हजारो परिवार अपने आशियानों को छोड़ भारत आना पड़ा। कई परिवारों ने अपनो को खोया। खत्री ने कहा कि भारत अखंड बने इसके लिए जनजागृति जरूरी है। हिन्दू संगठित होकर राष्ट्र मजबूती के लिए कार्य करे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मूलचंद पालीवाल, हीरा लाल, रामचंद्र सोलंकी, मोती पालीवाल, मांगीलाल सेन, भीखुलाल, दिनेश सुथार, एडवोकेट मदन शर्मा, नारायण सिंह सिडा, दिलीप भाटी, बेबू शर्मा, सवाई सिंह, विजय कुमावत, ओम राठी, सुरेश पालीवाल आदि मौजुद रहे।