Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजस्थान सुक्ष्म सिंचाई मिशन : 15 सितम्बर तक चलेगा अभियान

खेतीं में बूंद बूंद सिचांई, फव्वारा, मिनी फव्वारा व सुक्ष्म सिचांई योजना पर मिलेगा अनुदान  बाप न्यूज़ | राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन वर्ष 20...


खेतीं में बूंद बूंद सिचांई, फव्वारा, मिनी फव्वारा व सुक्ष्म सिचांई योजना पर मिलेगा अनुदान 
बाप न्यूज़ | राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन वर्ष 2022-23 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर 2022 तक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान में सुक्ष्म सिचांई मिशन के अन्तर्गत फव्वारा, मिनी फवारा, ड्रिप सिचांई पद्धति के संसाधनों के लिए अधिक से अधिक किसान आवेदन कर लाभान्वित हो सकते है।
सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी ने बताया कि खेती में सिचांई का जल अहम है। सिचांई जल बचत के लिए सिचांई जल का कुशलतम उपयोग करने के लिए बूंद बूंद सिचांई पद्धति, फव्वारा, मिनी फव्वारा संयत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। राजस्थान सुक्ष्म सिचांई मिशन जागरूकता अभियान भी इसी उदेश्य से कार्य कर रहा है। ताकि हरेक किसान को इस योजना की जानकारी मिले तथा वह उसका लाभ उठा सके। कुरैशी ने किसानों से आग्रह किया कि वे सिचाई जल बचत के नवीनतम संसाधनों का उपयोग करें तथा राज किसान पोर्टल पर अधिक से अधिक आवेदन कर योजना में लाभ उठाए।