Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

युवाओ के दम पर प्रदेश में आएगी भाजपा सरकार : सुथार

ओबीसी जिला अध्यक्ष जैसलमेर का बाप में हुआ अभिनन्दन बाप न्यूज़ | भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जैसलमेर जिला अध्यक्ष खीमाराम सुथार नाचना व न...

ओबीसी जिला अध्यक्ष जैसलमेर का बाप में हुआ अभिनन्दन
बाप न्यूज़ | भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जैसलमेर जिला अध्यक्ष खीमाराम सुथार नाचना व नोख जाते समय शनिवार को कुछ देर बाप में भाजपा युवा नेता हिंगलाज मोटर्स (हीरो) के मालिक महेंद्र खत्री के आवास पर रुके। भाजपा ओबीसी मोर्चा बाप द्वारा उनका साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। इस दौरान सुथार ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को कहा कि हमारा लक्ष्य सुदृढ भारत, सक्षम भारत है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को कहां तक पहुचाया यह पूरा विश्व जानता है। भारत की पूछ बढ़ी है। राजस्थान का युवा अब कांग्रेस को जड़ मूल से उखाड़ने के मूड में है। आगामी चुनाव में राजस्थान में भाजपा युवाओ के दम पर सत्ता में प्रचंड बहुमत से आयेगी। उन्होने युवाओ से कहा कि पार्टी की रीढ़ युवा है। संगठन के निर्देश से गांव गांव मोदी व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करे। कांग्रेस सरकार को फेल कहते हुए कहा की राज्य में चिकित्सा व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। विद्या के मंदिरों में छात्र है लेकिन अध्यापक नही। इस मौके पर भारतीय जनता मजदूर ट्रस्ट यूनियन जिला अध्यक्ष मदन लाल सुथार, ओम राठी, एडवोकेट मदन शर्मा, विजय तंवर, विजय कुमावत, सीताराम कुमावत, मोती पालीवाल, रवि पालीवाल, सुरेश मुंधा, मदन सुथार, अखेराज खत्री, सुरेश खत्री आदि उपस्थित थे।