Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अगले चुनाव में कांग्रेस मुक्त होगा राजस्थान : विधायक पब्बाराम विश्नोई

बाप न्यूज़  : अखेराज खत्री | फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम बिश्नोई शुक्रवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। विधायक विश्नोई ने खीचड़ो की ढाणी सा...


बाप न्यूज़  : अखेराज खत्री | फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम बिश्नोई शुक्रवार को बाप क्षेत्र के दौरे पर रहे। विधायक विश्नोई ने खीचड़ो की ढाणी सारणपुरा बाप में हरसुखराम खीचड़ के घर वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान आमजन से भी रूबरू हुए तथा उनके अभाव अभियोग सुने। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश का नाम विश्व में फैलाया, आज महाशक्ति अपने देश में भारत की इज्जत करते है। सम्मेलनों में उचित स्थान भी मिल रहा है। भारत विश्व गुरु स्थान प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। बस हमे मोदी का कंधा मजबूत करना है। राजस्थान में कांग्रेस की उल्टी गिनती चालू हो गई है। आगामी विधान सभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस मुक्त होगा। जनता अब इनके कुशासन से ऊब चुकी है। प्रदेश में अराजकता, अशांति का माहौल है।
उन्होने जनता जल योजना पर बोलते कहा कि हर घर जल योजना गरीबो के लिए वरदान होगी। गरीब परिवार सालभर में 50 हजार का पानी क्रय कर अपने परिवार को बचाते है। उनका अब ये पैसा बचेगा। 
इस मौके पर किशनाराम खीचड़, ठेकेदार मोहन सारण, गिरधारी खीचड़, मोमराज डारा, भोलाराम गोदारा, एडवोकेट सुखराम, मदन शर्मा, एडवोकेट मदन सिंह भाटी, तनसुख खत्री, लूणकरण शर्मा, पुखराज, श्रीराम सरपंच सदरी, हरिकिशन, माधाराम जांगू ठाढ़िया, राणाराम डारा, भगवाना राम, मुख्य अभियंता रामाकिशन खीचड़, शंकर जांगू, गोपुराम खीचड़,  सराद्दीन, अखेराज खत्री, दुर्गादान, गणेश दान, उमेदाराम अध्यापक, श्रवण, ओमप्रकाश ईशरवाल, ओमप्रकाश डारा आदि मौजूद थे।