Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सादगी के लिए पहचाने जायेंगे देवल : व्यास

बाप न्यूज़ | बाप उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल का स्थानांतरण सुमेरपुर होने पर  मांगीलाल व्यास बाप परिवार ने बुधवार को फलोदी नगरपालिका चैयरमेन प...


बाप न्यूज़ | बाप उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल का स्थानांतरण सुमेरपुर होने पर  मांगीलाल व्यास बाप परिवार ने बुधवार को फलोदी नगरपालिका चैयरमेन पन्नालाल पहलवान की उपस्थिति में अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर व्यास ने कहा स्थानांतरण एक सरकारी प्रक्रिया है। मगर उस अधिकारी को जनमानस अधिक याद करते जिनका व्यवहार आम फरियादी, पीड़ित के प्रति बहुत ही अच्छा है। देवल उन लोगों में है, जिन्होंने आमजन की पीड़ा को समझ उसके समाधान का पूरा प्रयास किया। हथाई चर्चा में जब कोई अच्छे अधिकारी की चर्चा होगी तो देवल का नाम हर आदमी की जुबान पर होगा।देवल सादगी के लिए जाने जायेगे।
कपिल व्यास ने उन्हें गरीबो का मसीहा बताया। एसडीएम देवल का नगरपालिका अध्यक्ष व्यास का मांगीलाल भंवरलाल व्यास परिवार ने साफा व माला पहनाकर अभिनन्दन किया।
पुष्करणा समाज अध्यक्ष प्रकाश गुचिया ने कहा कि सादगी के लिए देवल हमेशा याद किये जायेंगे। देवल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान नोख पूर्व सरपंच नन्द किशोर व्यास, रामनारायण गोपा, देवकिशन जोशी, अभिषेक व्यास, दिलीप शर्मा, राजा जोशी, भूरा व्यास, भोमराज थानवी, कन्हैयालाल व्यास, मुकेश भानु, सुरेश, जगदीश व्यास, विशंभर व्यास, पूर्व उप सरपंच श्रीबल्लभ व्यास, अनिल गोपा, अमर गुचिया, अभय, विजय कुमावत, नंदकिशोर तंवर, विष्णु व्यास, ओम राठी, एडवोकेट मदन शर्मा, रवि माली, भोमराज तंवर, मोंटी गुचिया, किशोर बोहरा, किशोर कुमार पुरोहित आदि उपस्थित रहे। 
बार एसोशियन बाप व उपखण्ड कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारीयो ने भी विदाई समारोह में स्मृति चिन्ह देकर देवल का अभिनन्दन किया।