Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फोटो। स्व विवेक से कार्य करे वो स्वयंसेवक श्रेष्ठ : खत्री

  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाप के एनएसएस स्वयं सेवको ने किया श्रमदान, मंडोर रोड के पास उगी झाड़ियों, आक को काट दुर्घटना से बचाव के किये ...

 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाप के एनएसएस स्वयं सेवको ने किया श्रमदान, मंडोर रोड के पास उगी झाड़ियों, आक को काट दुर्घटना से बचाव के किये उपाय

बाप न्यूजकस्बा स्थित राउमावि के एनएसएस स्वयं सेवको ने बाप से मंडोर जाने वाली मुख्य सड़क के पास उगी अनावश्यक झाड़ियों, केर, आक के पौधों को काटकर पुण्य का कार्य किया। व्यख्याता सुखराम पुनिया ने बताया कि सड़क पर दुर्घटनाएं झाड़ियों के वजह से अधिक होती है। उन बेकार अनावश्यक झाड़ियों को काट कर आवागमन को स्वयं सेवको ने सुरक्षित किया। सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण वाहन दिखने में कठिनाई होती जिसके कारण कई दुर्घटनाएं घटित हुई हैं। अचानक झाड़ियों से निकलकर जीव जंतु सड़क पर आकर वाहन चालकों को चोटिल करते है। स्वयं सेवको को संबोधित करते सीमाजन कल्याण समिति फलोदी जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने कहा कि लाखो लोग लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं से काल के मुह में असमय चले जाते है। एक युवा 25 वर्ष तक परिजनों की परवरिश के बाद जवान होता है। मगर थोड़ी सी लापरवाही के कारण चंद सेकंडों में मौत को गले लगा लेता है। उसकी लापरवाही से मां बाप के अरमानों पर पानी फिर जाता। सड़क पर सावधानी पूर्वक वाहन चलाने सेफ्टी फस्ट पर बोलते खत्री ने कहा कि सुरक्षा के मानकों का पालन करना समझदारी है। उन्होने स्व प्रेरणा से कार्य करने वालो को स्वयं सेवक बताते कहा कि सेवा का अवसर हमे मिला है, जितनी हो सके जंहा जरूरत हो वहां स्व विवेक से सेवा करे। स्व विवेक से सेवा करने वाला श्रेष्ठ स्वयं सेवक होता है। इस मौके पर विजय कुमावत, ओम प्रकाश डारा, स्वयं सेवक रविन्द्र, अनिल, कैलाश, शेराराम, अस्कर, हिमांशु, निम्बाराम, तिलोक सिंह, मनीष, सायर, जाकिर, रविन्द्र कुमार, खेमा राम, माधो सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यवाहक प्रिंसिपल लक्ष्मण सोलंकी का आभार जताया गया।