Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सामाजिक समरसता से ही संगठन होगा मजबूत : निम्बाराम

बाप न्यूज | बीकानेर जिले के पवित्र धाम देशनोक में सीमा जन कल्याण समिति का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन शनिवार को प्रारम्भ हुआ। इस अधिवेशन में...

बाप न्यूज | बीकानेर जिले के पवित्र धाम देशनोक में सीमा जन कल्याण समिति का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन शनिवार को प्रारम्भ हुआ। इस अधिवेशन में 7 जिलों जैसलमेर, फलाेदी, बाड़मेर, बीकानेर, सूरतगढ़, गंगानगर व जोधपुर महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। प्रथम दिन संगठन के चुनाव में सर्वसमति से से न डीआईजी महेंद्र पाल सिंह भाटी को प्रांत अध्यक्ष चुना गया। प्रथम सत्र में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने संबोधित करते कहा कि सामाजिक समरसता से ही संगठन मजबूत बनेगा। हम सभी जाती बीरादरी को साथ लेकर काम करे। संगठन में मातृ शक्ति को जोड़ने से हमे कई लाभ होंगे। हमे 2025 का संकल्प लेकर सभी गावों में सीमाजन का काम बढाना है। गांव में स्वदेशी, सुरक्षा, जैविक खेती, जल प्रबंधन पर भी चिंतन करना हमारा दायित्व है। हमे लोक संपर्क, लोक संस्कारो पर भी ध्यान देना होगा। कार्यक्रम में हम भारत की संताने, भारत सबकी माता है गीत गाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संयोजक मुरलीधर, प्रांत संरक्षक कांतिलाल ठाकुर, खेताराम लिलड़, नीमसिंह, राजेश लदरेचा, शरद व्यास, वीरेंद्र सिंह सोडा, सांगसिंह भाटी, वासुदेव, गोविंद सिंह, संग्राम सिंह, मुलसिंह मोडरडी, हेतराम, मूलचंद, रमेश सोलंकी, महेंद्र सिंह, महेश, देवाराम, अखेराज खत्री, शैतानसिंह, श्रीराम राइका, हरि व्यास आदि उपस्थित रहे।