Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सुखी रहने के लिए प्रकृति से रखे दोस्ती : एसडीएम देवल

विश्व पर्यावरण दिवस पर उप खण्ड कार्यालय परिसर सहित कई जगह रोपे गए पोधे    बाप न्यूज | विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को उपखण्ड कार्यालय पर...


विश्व पर्यावरण दिवस पर उप खण्ड कार्यालय परिसर सहित कई जगह रोपे गए पोधे  

बाप न्यूज | विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को उपखण्ड कार्यालय परिसर में उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह देवल ने 5 पौधे लगाए। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रकृति से दोस्ती रखने में ही मानव की भलाई है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ बहुत खतरनाक होगी। बढ़ते प्रदूषण का केवल एक ही समाधान है, अधिकतम पौधे लगाना। एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करना अगर हर इंसान तय कर ले तो आने वाले दिनों मे वह सुखी होगा। पर्यावरण दूषित हैं, ऑक्सीजन की कमी हो रही है। पृथ्वी पर दूषित पर्यावरण के कारण जीव जंतु सभी दुखी है। कुदरत का कहर हमारी गलत सोच के कारण होता है। जंगल जिस गति से काटे जा रहे है। यह बहुत चिंता की बात है। आज पृथ्वी बचाने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण जरूरी है। हमे संकल्प लेना है कि हम जीवन मे अधिकतम पेड़ लगाकर उनका सरंक्षण करेंगे। इस दौरान श्याम सुंदर, मनोज कुमार, दिनेश मीणा, चेनसिंह, कमरद्दीन आदि उपस्थित थे।

कस्बे के निकट रेलवे कॉलॉनी में पर्यावरण दिवस पर हुए कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे रोपे गए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अमित जैन, सहायक मंडल इंजीनियर अमन अग्रवाल, शिक्षक नरूदान, उम्मेदाराम, सवाई कुमावत, रामनारायण कुमावत, तरूण कुमावत, रेलवे कार्मिक राधेश्याम, राजुराम कुमावत, भरत दान चारण, अमन डागर, चंद्रप्रकाश सैनी आदि उपस्थित थे। कॉलॉनी में रहने वाले रेलवे कार्मिक राजुराम कुमावत ने बताया कि गत साल इसी दिन रोपे गए सभी 20 पौधे 12 से 15 फीट ऊंचाई लेकर लहलहा रहे है।