Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षा के बीना जीवन व्यर्थ : जोशी

शिक्षक संघ नेता जोशी ने शिक्षक नेता मांगीलाल कुमावत की माता जी के स्वर्गवास जताई शोक संवेदना            बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | बाप कस्ब...


शिक्षक संघ नेता जोशी ने शिक्षक नेता मांगीलाल कुमावत की माता जी के स्वर्गवास जताई शोक संवेदना           

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | बाप कस्बे में विगत दिनों शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला मंत्री मांगीलाल कुमावत की माता पानी देवी के देव लोक गमन पर आयोजित शोक सभा में प्रदेश के शिक्षक नेता सिटीजन सोसायटी फ़ॉर एजुकेशन अध्यक्ष किशन गोपाल जोशी ने कुमावत के घर पहुच कर शोकाकुल इंद्रलाल, सांगीदान, अशोक कुमार व परिवार को ढांढस बंधवाया तथा दुख प्रकट किया।

जोशी ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन बेकार है।जोशी ने बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।उन्होने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। हम अंग्रेजी पढ़े पर अंग्रेज नही बने। पाश्चात्य संस्कृति हमारे समाज को बर्बाद कर रही है  युवा अंधी दौड़ में अपनी संस्कृति से दूर जा रहा है। यह चिंता की बात है।

भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। हमे राष्ट्र हित में जो भी हो सहयोग करना चाहिए। मैं मेरे देश के लिए क्या कर सकता यह भाव हर भारतीय के मन मे जगे यही आग्रह है। 

इस दौरान शिक्षक जितेंद्र व्यास,  अनोपाराम गेदर, नेनु लाल गेदर, लीलाधर कुमावत, मनसुख, पपुराम, शिक्षाविद राजीव कुमावत, अशोक कुमावत, जगदीश कुमावत, विजय कुमार, अखेराज, ओम राठी, मूलसिंह, राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे।