Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मौसम के बदले रुझान से खाद्य उत्पादन में बढ़ा खतरा : भील

बाप न्यूज़ |  ग्राविस उप केंद्र कलरा द्वारा संचालित ईडब्लूजीएल परियोजना के तहत ग्राम टेकरा में सोमवार को स्वयं सहायता समूह की कार्यशाला का आ...

बाप न्यूज़ |  ग्राविस उप केंद्र कलरा द्वारा संचालित ईडब्लूजीएल परियोजना के तहत ग्राम टेकरा में सोमवार को स्वयं सहायता समूह की कार्यशाला का आयोजन हुआ। फील्ड सुपरवाइजर कमला भील ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि देश मे जलवायु परिवर्तन से वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। वैश्विक जलवायु परिवर्तन का पर्यावरण पर असर पड़ा है। बे मौसम बारिश, आंधी व तूफान से कई खतरे बढ़े है। जीव जंतु, कीट पतंग जो किसान के मित्र है वे बहुत प्रभावित हुए  प्राकृतिक संसाधनों में परिवर्तन के कारण मानव जीवन मे बहुत अंतर आया। जलवायु परिवर्तन से राष्ट्रव्यापी सूखे की स्थिति बनी, यह बहुत बड़ी चिंता है। खाद्य उत्पादन में कमी आई है। इनका निवारण अधिक पेड़ लगे। पर्यावरण दूषित नही हो ऐसे उद्योग लगे। कॉडिनेटर मदन पूनड़ ने महिला पुरुष में भेद पर व्याख्यान दिया। पूनड़ ने कहा कि महिलाओ को पुरुष के बराबर हक मिलना चाहिए। महिलाएं चुल्हा चौका से बाहर आकर अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं करे। महिला अब अबला नही रही। हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर रही है। कार्मिक संगीता इन्दा ने परियोजना गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर मोहनी देवी, उगम कंव, गीता कंवर, कंवरू कंवर, नाथू देवी, सुगनकंवर, शाह कंवर, कमला कंवर, सीमाकवर आदि उपस्थित थी।