Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

खेतुसर बने यूथ कांग्रेस बाप ब्लॉक अध्यक्ष

बाप न्यूज़ |  भारतीय युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र फलोदी के अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर ने गुरुवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय, राष्ट...

बाप न्यूज़भारतीय युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र फलोदी के अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर ने गुरुवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय, राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, संभाग प्रभारी तथा जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार फलोदी विधानसभा क्षेत्र के बाप ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह खेतुसर को मनोनित किया है। जितेंद्रसिंह खेतुसर के यूथ कांग्रेस बाप ब्लॉक् अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है।  

जितेंद्रसिंह खेतुसर छात्र नेता के तौर पर पहचान बनाने के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगातार सक्रिय रहे। कांग्रेस पार्टी के मजबूत यूथ नेता खेतुसर ने कहा की मुख्यमंत्री गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर पहुंचने का काम हम सभी को मजबूती से करना हैं। 2023 में अशोक गहलाेत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार फिर बनेगी।  कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल कलाम ने बताया कि खेतुसर की लगातार सक्रिय भूमिका देखते हुए पार्टी ने मौका दिया है। खेतुसर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ का आभार व्यक्त किया। नगर पालिका फलोदी चैयरमेन पन्नालाल व्यास, कांग्रेस नेता महेश व्यास, वरिष्ठ नेता कुंभसिंह पातावत, श्रीगोपाल व्यास, मेहबूब खान, प्रकाश छंगाणी, सलीम नागौरी, प्रवीणसिंह रनीसर, ठाकुर दिलेर सिंह, आसुसिंह बारु, माणक मेघवाल, समूखान, हाजी उमरदीन, मोहम्मद अली, अशोक कुमार मेघवाल, किरन मेघवाल, वीरेन्द्र सिंह, हरेंद्रसिंह, मनोज पुरोहित, नंदकिशोर तंवर, हबीब बड़ी ढाणी, इस्माइल, भवानी सिंह जैमला, राजू सिंह सरपंच प्रतिनिधि बैंगटी, कंवराज सिंह खारा, नकताराम, महवीर सिंह, अमान सिंह खारा आदि ने खेतुसर को बधाई दी।