Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

ह्रदय गति रूकने से राणेरी सरपंच केशराराम मेघवाल का निधन

बाप न्यूज़ | बाप पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत राणेरी सरपंच केशराराम मेघवाल की ह्रदय गति रूकने से बुधवार को निधन हो गया। जानकारी के अन...

बाप न्यूज़ | बाप पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत राणेरी सरपंच केशराराम मेघवाल की ह्रदय गति रूकने से बुधवार को निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार  सरपंच केशराराम मेघवाल के बुधवार अल सुबह सीने में दर्द होने पर परिजन उन्हे फलोदी के निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। दिन में सरपंच मेघवाल का उनके पैतृक गांव जंभशक्ति नगर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरपंच के निधन पर कांग्रेस नेता महेश व्यास, उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह देवल, पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिण्डा, तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी, विकास अधिकारी प्रवीणसिंह, कल्याण सिंह सिड्ड सरपंच केशुराम मेघवाल, सरपंच फरसाराम, सोनलपुरा सरपंच भंवरलाल खिलेरी, बाप उप सरपंच गोपाल भट्ठड़, समता सैनिक दल प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोरधन जयपाल,  तहसील अध्यक्ष गणपत भाट, समाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र पंवार, बाप सरपंच लीलादेवी पालीवाल, पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल आदि ने सरपंच मेघवाल के निधन पर गहरा दुख प्रकट जताया।