Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राष्ट्र भक्त व विवेकशील टोली का निर्माण जरूरी : ठाकुर

सीमाजन छात्रावास में सम्पन्न हुआ वार्षिक उत्सव छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति बाप न्यूज़ :  अखेराज खत्री | सीमाजन छात्रावास पोकरण में रविवार...

सीमाजन छात्रावास में सम्पन्न हुआ वार्षिक उत्सव
छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
बाप न्यूज़ :  अखेराज खत्री | सीमाजन छात्रावास पोकरण में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बीएसएफ  सीओ रणवीर सिंह,  सीमाजन कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल ठाकुर, पूर्व विधायक शैतान सिंह की गरिमामय उपस्थिति में छात्रावास के छात्रों ने मनमोहक शारीरिक प्रदर्शन किया।
मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल ठाकुर ने कहा कि पढ़ाई से मात्र ज्ञान मिल सकता है। विवेक की पाठशाला संस्कार केंद्र होते है। इस समय देश मे राष्ट्र भक्त व विवेकशील कार्यकर्ताओ की फ़ौज की आवश्यकता है। देश की सीमाएं सुरक्षित रहे उसके लिए जागरूकता जरूरी है। हर भारतीय में देश भक्ति का भाव जगाने का संकल्प लिया गया उसे पूरा करने के लिए हमें समय देना होगा। सीओ रणवीर सिंह ने कहा कि जिस देश की सीमाएं सुरक्षित नही वह देश सुरक्षित नही। सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगो के दिल मे देश भक्ति का भाव जगाने का कार्य सीमाजन कर रही हैं यह प्रसन्ता की बात है। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि हमारे में से ही देश का भविष्य सुधारने वाले बनेंगे हम निष्ठा से पवित्र भाव से देश सेवा में लगे रहे।

कार्यक्रम में छात्रावास के प्रतिभावान छात्रों को अतिथियों ने पठन सामग्री देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समुख दीप जलाकर किया तथा समापन शांति पाठ से हुआ। इस दौरान राजकुमार, प्रेमकुमार, वासुदेव, खेताराम, अशोक बिश्नोई, अखेराज, भुरसिंह, संतोष पालीवाल, नारायण सिंह, दुर्गादास, आवड़ दान, गजेंद्र सिंह, पवन सोनी, डॉ. मोतीलाल, चन्दन सिंह, अशोक सेन आदि उपस्थित रहे।