Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय चाखू में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बाप न्यूज़ | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाखू में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 12वीं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रधा...

बाप न्यूज़ | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाखू में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 12वीं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि ठाकुर वीर बहादुर सिंह, फलोदी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेश व्यास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व भामाशाह कुंभसिंह पातावत भी उपस्थति थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न कलाकृतियों तथा रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से सभी का  मन मोह लिया। विद्यालय की उभरती प्रतिभा सागर ने राजस्थान के पारम्परिक संगीत पर नृत्य, छात्र नरपत सिंह ने गोल गोल लड्डू के गायन पर नृत्य, कविता, सुमन व संगीता ने देशभक्ती गीत, नकतू कंवर, ममता, नीतू, बिंदु, रावल, सागर, करिश्मा, सुमन हवा, निरमा, वसुंधरा, पुष्पा ने भी नृत्य में वाह वाही लूटी। 

कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में टीन शेड लगाने के लिए भामाशाह का तथा विद्यालय के पूर्व छात्र व स्थानीय विद्यालय की प्रतिभाओं का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान भागीरथ राम सारस्वत,  व्याख्यता रामफल, सहीराम भांभू,  वरिष्ठ अध्यापक हरीराम  जाखड़, भंवर लाल मेघवाल, गोविन्द राम मेहरा, ओमप्रकाश डेहडू, बलवीर सिंह, ओम प्रकाश भार्गव ,  मुकेश बिश्नोई, सुरेन्द्र विश्नोई,  सरपंच प्रतिनिधि मोती पंचारिया, उपसरपंच माणक सियाग, एसडीएमसी अध्यक्ष शिवलाल गर्ग सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पंचारिया  आदि मौजूद रहे।