Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

वंश लेखन की परंपरा बढेगी, संवर्द्धन व सरंक्षित होगी : अध्यक्ष राव

बाप न्यूज़ | वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी अध्यक्ष रामसिंह राव का बुधवार शाम बाप कस्बे में स्वागत किया। अध्यक्ष राव जोड़ में शादी समारेा...


बाप न्यूज़
| वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी अध्यक्ष रामसिंह राव का बुधवार शाम बाप कस्बे में स्वागत किया। अध्यक्ष राव जोड़ में शादी समारेाह में शरीक होने के बाद वापिस बीकानेर जाते समय कुछ समय के लिए बाप में ठहरे। शाम करीब पांच बजे बाप पहुंचे अध्यक्ष राव का कानासर चौराहे के पास मरूधर हाॅस्पीटल परिसर में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष राव ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया और कहा कि सीएम ने वर्षो से उपेक्षित वंश लेखक समुदाय के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए वंशावली अकादमी का पुनर्गठन कर मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। अध्यक्ष राव ने कहा कि यह पूरे वंशावली समाज का सम्मान है। वंशावलियों को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत बहुत संवेदनशील हैं। वंशावली लेखन का कार्य पूरे संसार में भारत एक ऐसा देश है जंहा आम लोगों की वंशावली लिखी जाती है। वंशावली लेखन का कार्य परंपरा से जुड़ा हुआ है। वंशावली लेखक व्यक्ति के घर घर जाकर जन्म, मृत्यु व शादी का रिकॉर्ड संग्रहित करता है। यह अनुठी परंपरा भारत के अलावा विश्व में कंही भी नहीं है। वंशावली परंपरा से लोग जुड़े, इसके लिए काम करेंगे। उन्होने कहा कि वंशावली लेखन को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता महेश व्यास, उप सरपंच गोपाल भट्ठड, मनोज पुरोहित, नन्दकिशोर तंवर, हबीब मेहर,पुखराज पालीवाल, देवीलाल पालीवाल, सागर खान, कानाराम सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 
केबिनेट मंत्री सालेह माेहम्मद का जोड़ में हआ स्वागत
जोड़ में शादी समारेाह में शिरकत करने पहुंचे केबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद का स्वागत किया गया। इस मौके पर वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी अध्यक्ष रामसिंह, वक्फ विकास परिषद सदस्य सलीम जी लोढ़ा व सलीम नागौरी, एसडीएम हरिसिंह, पूर्व प्रधान अमरदीन, सतार खाजूवाला, नायब तहसीलदार रमजान खान, हबीब मेहर, गजराज सिंह आदि उपस्थित थे।