Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दृष्टि बिना व्यवस्था बदलना संभव नही, सीमाजन कल्याण समिति की प्रांत बैठक सम्पन्न

बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  जोधपुर प्रांत की दो दिवसीय बैठक आशापुरा पोकरण मे रविवार को सम्पन्न हुई। संगठन मंत्री वासुदेव ने बताया कि जोधपुर...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री
जोधपुर प्रांत की दो दिवसीय बैठक आशापुरा पोकरण मे रविवार को सम्पन्न हुई। संगठन मंत्री वासुदेव ने बताया कि जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, सूरतगढ़, गंगानगर जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दो दिन चली बैठक में  विभिन्न सत्रो में संघठनात्मक चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय सह संयोजक मुरलीधर ने कहा कि किसी भी संगठन का विजन तभी सफल होता जब उसकी दृष्टि सही हो। दृष्टि के बिना व्यवस्था बदलना कठिन है। कार्यकर्ता स्वयं पूर्ण हो तो समाज उनकी बात मानता है। हमे सामाजिक अध्ययन  करना होगा। उन्हाेने कहा कि भारत माता के खोए वैभव को पुनः स्थापित करने के लिए कार्य करे। गावों का पलायन रुके, बेरोजगारों को रोजगार मिले, गांव के व्यक्ति की समस्या का समाधान हो इस पर विचार होना चाहिए। राजस्थान, गुजरात के संगठन मंत्री निम्बसिंह ने वर्ष भर के कलेंडर पर चर्चा की तथा गत वर्ष हुए कार्यो की समीक्षा की। आगामी रामनवमी से सदस्यता अभियान की बात पर जोर देते कहा कि हर गाव में सीमाजन का कार्यकर्ता हो, कोई गाव नही छुटे, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।हमें अपना पुरुषार्थ प्रकट करना है।
बैठक में खेताराम लीलड़, वीरेंद्रसिंह, अलसगिरी, शरद व्यास, विनोद पालीवाल, सांगसिंह भाटी, मूलसिंह मोडरडी, मांगीलाल सियाग, प्रमोद कुमार, भंवरलाल मुंड, एडवोकेट विक्रम राजपूरोहित, संतोष पालीवाल, नारायण सिंह, मानक पालीवाल, समंदर सिंह, अखेराज, हरजीराम, ताजाराम, गोविंद सिंह, सवाई दान, उत्तम, अशोक विश्नोई, एडवोकेट शोभाग्य सिंह, अमर सिंह राहड़ा आदि उपस्थित थे।