Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्यार्थी जीवन में श्रेष्ट करने का ले संकल्प : सियाक

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | मकर सक्रांति से प्रारम्भ हुए सूर्य नमस्कार महायज्ञ के प्रथम दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाम्बा   ढाणी व उच...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | मकर सक्रांति से प्रारम्भ हुए सूर्य नमस्कार महायज्ञ के प्रथम दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाम्बा  ढाणी व उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरपुरा में विद्यार्थिये के साथ जनप्रतिनिधियों ने सूर्य नमस्कार किये। जाम्बा ढाणी में हुए कार्यक्रम में भारत विकास परिषद अध्यक्ष सेवा निवृत पुलिस अधिकारी  सोहनराम बिश्नोई ने कहा कि स्वस्थ मन के लिए व्ययाम जरूरी है। सूर्य नमस्कार से सम्पूर्ण शरीर का व्ययाम होता है। उन्होने बताया की पूरे देश में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का लक्ष्य रखा गया है। 
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरपुरा में बोलते हुए शिक्षविद बुधराम सियाग ने विद्यार्थियों से कहा कि गांवो में प्रतिभाओं की कमी नही है, बस उन्हें तरासने की जरूरत है। विद्यार्थी को श्रेष्ट बनने की चाह ही मंजिल पर पहुंचाती है। कठोर परिश्रम के साथ लगन जरूरी है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित हुए निबंध प्रतियोगिता में श्रेठ आने वाले विद्यार्थियों को जाम्बा ढाणी में स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। सुरपुरा विद्यालय में स्मृति चिन्ह बजरंग सारण ने पारितोषिक उपलब्ध करवाए । कार्यक्रम में परम् गो भक्त महन्त भगवान दास, सचिव राजेंद्र कुमावत, जिला परिषद सदस्य रेशमा राम गोदारा, सरपंच मनोहर राम, मानकराम जवर, धूड़ाराम कड़वासरा, सूबेदार मालाराम पवार, अर्जुन राम सियाग, सहायक अभियंता रामनिवास, पुखराज खिलेरी, बीरबल राम जानी, मोहन राम सहित कई लोग उपस्थित थे