Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अस्त व्यस्त खडे वाहनों से लग रहा जाम

बाप न्यूज |   कस्बे की यातायात व्यवस्था का कोई धणी धोरी नही है। यही वजह है कि लोग बाजार में अपनी मनमर्जी से अपने छोटे बड़े वाहन अनावश्यक रूप...

बाप न्यूज |  कस्बे की यातायात व्यवस्था का कोई धणी धोरी नही है। यही वजह है कि लोग बाजार में अपनी मनमर्जी से अपने छोटे बड़े वाहन अनावश्यक रूप से अस्त व्यस्त ढंग से खड़े कर देते है। कई वाहन लंबे समय से वहीं खड़े रहते है, जिससे दिन में कई बार यातायात जाम होता है। दुपहिया वाहन चालक को क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम लगने से वृद्ध जनों को काफी परेशानी होती है। लेकिन बार बार शिकायत करने के बाद भी हालात में काेई सुधार नहीं हो रहा। अनिल शर्मा सहित ग्रामीणों ने बताया कि बार बार कहने पर स्थानीय पुलिस कुछ दिन बाजार में यातायात व्यवस्था बनायें रखने का प्रयास जरूर करती है। लेकिन स्थाई समाधान नहीं होता। यातायात में बाधक बन रहे खड़े वाहनो के साथ मुख्य बाजार में सीढ़ियो के आगे कब्जा जमाएं सब्जियों के ठेले वाले भी आग में घी का काम कर रहे है। स्थानीय पंचायत भी ठेले वालों की वजह से परेशान हो रहे लोगों को देख मौन धारण किये हुए है। कई बार में दिन में बड़े माह वाहक वाहन बाजार में आ जाते है। ग्रामीणों ने उपखंड प्रशासन से कस्बे के मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।