Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अग्निपीड़ितों को सरकार दे त्वरित सहायता राशि

सहायता राशि भी बढा़कर न्यूनतम दस हजार करने की मांग बाप न्यूज़ | आगजनी के पीड़ितो को सरकार ऊंट के मूंह में जीरा समान सहायता देती है। उसके लिए भ...

सहायता राशि भी बढा़कर न्यूनतम दस हजार करने की मांग

बाप न्यूज़ | आगजनी के पीड़ितो को सरकार ऊंट के मूंह में जीरा समान सहायता देती है। उसके लिए भी पीड़ित को सरकारी दफ्तरों कई चक्कर लगाने पड़ते है। जब तक जो सहायता राशि मिलती है, उतना किराया भाड़े व अन्य खर्चो से टुट जाता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंभसिंह पातावत ने अग्नि पीड़ित को त्वरित गति से न्यूनतम सहायता राशि दस हजार देने की मांग उठाई है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुम्भसिंह पतावत
पातावत ने इस संबध में मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र बाड़मेर, जैसलमेर एवं जोधपुर जिलों में जहां लोग आज भी कच्चे मकानों में निवास करते है तथा कच्चे चूल्हों आदि पर निर्भर है। ऐसे में इन घरों में अग्नि की घटनाएं बहुत अधिक होती है। ऐसी घटनाओं पर सरकार द्वारा अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान आज के समय में बहुत कम है। यही नहीं प्रावधानों में इतनी जटिलतायें है कि एक आम आदमी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटते काटते ही थक जाता है। इसके बाद सरकार द्वारा जो सहायता राशि दी जाती है, वह इतनी कम है कि अग्नि पीड़ित उतना खर्चा तो आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने में ही व्यय कर देता है। वरिष्ठ नेता पातावत ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए लिखा कि अग्नि पीड़ितों को प्रदान की जाने वाली सहायता राशि की जटिलताओं को कम करने के साथ आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली राशि में वृद्धि कर उसे न्यूनतम 10 हजार की जाए। ताकि अग्नि पीड़ित परिवार कुछ लाभान्वित हो सके।