Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में 6 घायल

घायलों में 2 बच्चे शामिल, पांच रैफर

घायलों में 2 बच्चे शामिल, पांच रैफर

बाप न्यूज़ | बाप कस्बे के पास रविवार दोपहर बाद हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बच्चों समेत 6 जने घायल हो गए। हादसे में एक कैंपर व कार में भिड़त हुई, दूसरा हादसा पिकअप से बाइक टकरा गई। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को यहां से रैफर कर दिया गया है। 

एएसआई धन्नाराम ने बताया कि बाप से बीकानेर रोड पर कस्बे से करीब तीन किमी दूर एक कार अपने से आगे चल रही बोलेरो में घुस गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसा संभवत: आगे चल रही बोलेरो के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। दुर्घटना में कार सवार रविन्द्र सिंह 25 वर्ष, राधिका 8 वर्ष, जयवीर सिंह 4 वर्ष, संजु कंवर 20 वर्ष तथा छैलू कंवर 45 वर्ष सभी निवासी गुड़ा (कोलायत, बीकानेर) घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को स्थानीय राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रसिंह, राधिका, संजु कंवर व छैलूकंवर को यहां से चिकित्सकों ने रैफर कर दिया।

एएसआई धन्नाराम ने बताया कि दूसरा हादसा शाम करीब पौने चार बजे मंडोर सडक मार्ग पर उच्च जलाशय के पास हुआ। चारे से भरी पीकअप ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार रामनारायण पुत्र रामरख राम निवासी सुल्तान नगर विश्नोईयों की ढाणी खीरवा घायल हो गया। युवक रामनारायण का एक पैर पूरी तरह से टुट गया था। चिकित्सका कार्मको ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी यहां से रैफर कर दिया।