Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बोहरा अध्यक्ष एवं आसिया महामंत्री चुने गये

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्टेशन रोड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में चुनाव पर्यवेक्षक भीखचन्द ...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्टेशन रोड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में चुनाव पर्यवेक्षक भीखचन्द सोनी के निर्देशन में रेसा-पी फलोदी ब्लॉक के चुनाव सम्पन्न हुये जिसमें किशोर कुमार बोहरा को अध्यक्ष, बद्रीनारायण डारा को उपाध्यक्ष, कैलाशदान आसिया को महामंत्री, मनमोहन पुरोहित को कोषाध्यक्ष, श्रीमती कांता पंवार को महिला मंत्री, रवि कुमार को संयुक्त मंत्री, श्रीमती सुमन विश्नोई को महिला संयुक्त मंत्री, अग्नि कुमार एवं संपत सिंह को संगठन मंत्री, शंभूसिंह जोधा को सभाध्यक्ष, श्रीमती चित्रा व्यास को प्रवक्ता तथा अशोक सरल पुरोहित एसीबीईओ फलोदी को संरक्षक चुना गया है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य  महिपालसिंह सारण, विनोद पुरोहित, सुखराम बिश्नोई, सुनिल कुमार सारण, गिरिराज पुरोहित, केसर स्वामी एवं अरुण कुमार जोशी आदि उपस्थित रहे। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष किशोर कुमार बोहरा ने आभार व्यक्त किया