Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सचिवालय कर्मचारी संघ के मंत्री बने विश्नोई

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत ढढू निवासी अशोक विश्नोई के राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ जयप...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत ढढू निवासी अशोक विश्नोई के राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ जयपुर की कार्यकारिणी में मंत्री पद पर मनोनीत होने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं चीफ सेक्रेटरी निरंजन आर्य द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।

सचिवालय में आयोजित एक सादे समारोह में सीएम गहलोत एवं सीएस आर्य ने विश्नोई को माला पहनाकर शुभकामनायें दी। राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ जयपुर के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा एवं मंत्री अशोक विश्नोई ने कर्मचारी हितों के लिये सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। अशोक विश्नोई के राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ जयपुर के मंत्री पद मनोनीत होने पर समाज सेवी चैनाराम सियाक, भीखाराम सियाक, श्रीमती बालूदेवी सियाक, श्यामसुंदर, सुभाष, अनिल, बचनाराम भादू, प्रभुराम भादू, दिनेश ईशरवाल, प्रभुराम ईशरवाल एवं अशोक कुमार मेघवाल आदि ने खुशी व्यक्त करते हुये विश्नोई को बधाई दी है।