Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बावड़ी कलां में हुआ विज्ञान मेला, 84 विद्यार्थियों ने बनाए विज्ञान के मॉडल

बाप न्यूज | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी कला में विज्ञान मेला 2021-22 का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान मनमोहन पुरोहित न...

बाप न्यूज | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी कला में विज्ञान मेला 2021-22 का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान मनमोहन पुरोहित ने  बताया कि  विज्ञान मेले  का आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के लिए रुचि जागृत करना और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना है।
आयोजन के मेला प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान विकास पूनिया ने बताया कि समग्र शिक्षा और एसआईईआरटी  के निर्देशानुसार अविष्कार अभियान के तहत आयोजित विद्यालय स्तरीय मेले में मॉडल  प्रदर्श  सेमिनार एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुल 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार प्रतियोगिता में कक्षा नौ वीं की छात्रा अंजू  कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सूरज कंवर प्रथम, लखपत सिंह द्वितीय व अभय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।  सीनियर वर्ग में जानवी प्रथम, खुशी द्वितीय व तनीषा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञान मेले में निर्णायक की भूमिका व्याख्याता तेज पुरी व्याख्याता किशन सिंह एव अध्यापक  रमेश सिंह ने निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक प्रमोद अलडिया, वरिष्ठ अध्यापक अरविंद कुमार अध्यापिका ज्योति शर्मा, कविता  अध्यापक अशोक कुमार शर्मा  प्रमोद थानवी ,बंसी राम, विकास जांगिड़ पप्पे खां,  रामेश्वर मेघवाल एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।