Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गांधी जंयती पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत जालोड़ा में बाला शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित एसएमबी उच्च प्...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल
| फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत जालोड़ा में बाला शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित एसएमबी उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी जालोड़ा में शनिवार को गांधी जयंती पर गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर विधार्थियों को गांधीजी की जीवनी के बारे में जानकारी दी गई एवं विधार्थियों को निशुल्क कॉपी, पेंसिल, पेन का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यापक हुकमाराम, जगदीश कुमार, अशोक कुमार, मुकेश बाला आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक 
विद्यालय कालीमाली आमला में गांधी जंयती पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान डाॅ. मुरलीधर कटारिया, राजूराम विश्नोई, छगनाराम भाटिया, रामूराम पंवार, स्वरुपा सुथार, सुशीला मीणा, सवाईसिंह, राहुल चौधरी, सुन्दरराम, चुतराराम आदि उपस्थित रहे।