Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

डीईओ मुख्यालय ने किया फलोदी का दौरा, शिक्षकों ने किया सम्मान

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल फलोदी में जिला शिक्षा...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल फलोदी में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय)  अमृतलाल मेघवाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 
इस मौके पर डीईओ अमृतलाल ने कहा कि मेरा ध्येय कर्म ही पूजा है। शिक्षक समुदाय से विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिये सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। 
उन्होंने शिक्षक समुदाय से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिये सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। अंत में कर्मचारी नेता डाॅ. मुरलीधर कटारिया ने आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर फलोदी सीबीईओ सत्यनारायण मीणा, एसीबीईओ अशोक सरल पुरोहित, प्रधानाचार्य किशोर कुमार बोहरा, भीखमचंद सोनी, महिपाल सिंह सारण,  बद्रीनारायण विश्नोई, अशोक जाणी, देवेंद्र कुमार थानवी, भीखमचंद सुथार, सोनाराम जाणी, कृष्णकुमार जाणी, शिक्षक नेता रेंवतलाल मेघवाल, कर्मचारी नेता डॉ. मुरलीधर कटारिया सहित अन्य कई शिक्षक उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पेमाराम विश्नोई ने किया। इस अवसर पर मुकेश सियाग, शिक्षक नेता मोहम्मद हैदर, मुकेशचन्द्र दवे, ओमप्रकाश, राकेश मेघवाल, राधेश्याम पंवार, विरेंद्र कुमार, वासुदेव गर्ग, दुर्गाराम बिरठ, शिक्षक नेता अम्बालाल परिहार, फूलाराम भाटिया, दाऊराम, गायत्री गर्ग, अमिला बुगालिया सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।