Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अधिक से अधिक अल्पसंख्यक वर्ग को भाजपा से जोड़ने का आह्वान

बाप में हुआ अल्पसख्यंक मोर्चा जिला की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व नव मनोनित मंडल अध्यक्षों का सेमीनार  बाप न्यूज |  बाप कस्बे में रविव...

बाप में हुआ अल्पसख्यंक मोर्चा जिला की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व नव मनोनित मंडल अध्यक्षों का सेमीनार 

बाप न्यूजबाप कस्बे में रविवार को जोधपुर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर देहात की घोषित नई कार्यकारिणी व नव मनोनित मंडल अध्यक्षों का सेमीनार आयोजित हुआ। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष यार मोहम्मद के आवास पर हुए सेमीनार में भाजपा जोधपुर जिला उत्तर देहात अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल व फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई भी मौजुद रहे। भाजपा मंडल बाप विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय कुमार तंवर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष यार मोहम्मद द्वारा गठित की गई नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य तथा जिले के मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पालीवाल व विधायक विश्नोई ने अल्प संख्यक मोर्चा के नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन की और मजबूत करने की बात कही। साथ ही पार्टी की विचारधाराओं में विश्वास रखने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के लाेगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने की अपील की गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता रतनसिंह धोलिया, हरि माडपुरा, कासम अली राठौड़, मुरलीधर, सईदुल्ला, सदीक खां सहित कई गणमान्य लोग व पार्टी कार्यकर्ता मौजुद थे। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष यार मोहम्मद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।