Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मेघवाल ने संभाला पुस्तकालय अध्यक्ष का पदभार

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत कोलू पाबूजी में स्थित राजकीय उच्च  माध्यमिक विद्यालय कोलू पा...


बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत कोलू पाबूजी में स्थित राजकीय उच्च  माध्यमिक विद्यालय कोलू पाबूजी में लंबे समय से रिक्त पड़े पुस्तकालय अध्यक्ष का पदभार सोमवार को सवाईराम मेघवाल निवासी देचू ने संभाल लिया है। पुस्तकालय अध्यक्ष का रिक्त पद भरने पर विद्यालय स्टाॅफ, विधार्थियों एवं ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है। 
इस अवसर पर विद्यालय स्टाॅफ एवं गणमान्य नागरिकों ने पुस्तकालय अध्यक्ष सवाईराम मेघवाल का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सुथार, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर उप शाखा देचू के पूर्व अध्यक्ष दुर्गाराम बिरठ, व्याख्याता खम्मूराम, दुर्गादेवी, राजीव कुमार, रामचंद्र भील, सुमित्रा विश्नोई, नखताराम चौधरी, दीपनाथ, मुकेश कुमार, थिरपाल पालीवाल, मदरूप पालीवाल, लक्ष्मण चौहान, अर्जुनराम जयपाल देचू , दीपाराम, जेठूसिह, करणसिंह, श्यामलाल, रेशमाराम गोयल, बाबूराम बैगड़, श्यामसुंदर, स्वरूपसिंह, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, किशनसिंह, सुरजाराम सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।